सम्बंधित जानकारी
- इतिहास की सबसे अधिक बारिश ने भोपाल में तोड़े सभी रिकॉर्ड, अब तक 66 इंच (1689.9 मिमी) से अधिक बारिश
- चंबल के पानी का कहर, श्योपुर में 4 दर्जन मकान धराशायी
- चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर, भिंड जिले में खाली कराए 19 गांव
- Weather updates : भिंड, श्योरपुर, मुरैना के 100 गांव बाढ़ में घिरे
- Weather Update : मध्यप्रदेश, गुजरात और बंगाल में भारी बारिश के आसार
Mumbai Rain | मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और जूनियर कॉलेज आज बंद हैं। मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
खबरों के मुताबिक, मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है। यह संकेत देता है कि 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद हैं।
महाराष्ट के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री आशीष शेलार ने भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर एहतियान के रूप में, मुंबई, ठाणे, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में आज (19 सितंबर 2019) के लिए छुट्टी की घोषणा की है।
जबकि स्थानीय परिस्थितियों का संज्ञान लेने के बाद महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में जिला कलेक्टर तय करेंगे कि स्कूल आज बंद रहेंगे या नहीं। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में अलग-थलग स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है।
आज पूरे दिन विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में तेज बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा पालघर और थाने में भी भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि लगभग हर मानसून में मुंबई में भारी बारिश होती है। मुंबई उपनगरों में बुधवार रात भारी बारिश हुई थी। वरसोवा में 3 घंटे में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई।
#WATCH Buildings in low-lying areas of Prayagraj partially submerged due to a rise in the water level of rivers Ganga and Yamuna due to rainfall. pic.twitter.com/Dfe2Daj1K1
— ANI UP (@ANINewsUP) September 19, 2019
आज पूरे दिन विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में तेज बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा पालघर और थाने में भी भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि लगभग हर मानसून में मुंबई में भारी बारिश होती है। मुंबई उपनगरों में बुधवार रात भारी बारिश हुई थी। वरसोवा में 3 घंटे में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई।
