मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. heart attack to car driver, Police constable saved life
Written By
Last Updated :ठाणे , गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (16:51 IST)

कार चलाते समय आया हार्ट अटैक, कांस्टेबल ने इस तरह बचाई जान

car driver
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खारीगांव टोल बूथ के नजदीक ड्यूटी पर तैनात एक यातायात कांस्टेबल की मदद से एक कार चालक की जान बच गई। दरअसल कार चलाते समय चालक को दिल का दौरा पड़ा था।
 
पुलिस के मुताबिक, जब कांस्टेबल पंधारीनाथ मुंडे (35) ने देखा कि चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा है तो उसने तत्काल उसे कार की पिछली सीट पर बैठाया और खुद गाड़ी चलाते हुए नजदीक के एक अस्पताल ले गया। यह घटना बुधवार दोपहर में हुई।
 
ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया, 'निखिल टामबोले (23) जिले में पाडघा से अपने बुजुर्ग पिता के साथ कार से ठाणे शहर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब उनकी कार खारीगांव टोलबूथ पर पहुंची तो टामबोले को जबर्दस्त दिल का दौरा पड़ा।'
 
उन्होंने बताया कि घटना के समय कांस्टेबल मुंडे वहां तैनात था। उसे इस बारे में पता चला और उसने समय नहीं गंवाया और टामबोले को कार की पिछली सीट पर बिठाया।
 
नारकर ने बताया, 'इसके बाद, उसने खुद कार चलाई और टामबोले को ठाणे में जुपिटर अस्पताल ले गया जहां उसे भर्ती किया गया। टामबोले की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।' (भाषा)