sawan somwar

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (23:30 IST)
Haryana Assembly Elections : कांग्रेस ने पहले की घोषणा पर अमल करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा लेकिन उसने कई नेता-पुत्रों पर दरियादिली दिखाते हुए उन्हें टिकट दिया है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
पार्टी ने 90 सदस्‍यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 89 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए हैं और उसने एक सीट गठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। कांग्रेस द्वारा घोषित 89 उम्मीदवारों में किसी भी वर्तमान सांसद का नाम नहीं है जबकि राज्य से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कुछ सांसद तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखे जाते हैं। इनमें कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम प्रमुख हैं।
ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस की चौथी सूची में 5 नाम, अब तक 86 उम्मीदवारों का ऐलान
सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने ‘विशेष कार्यक्रम ‘@4पार्लियामेंट स्ट्रीट’ में बातचीत में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह हरियाणा में काम करने की इच्छुक हैं। कांग्रेस ने अपने किसी सांसद को टिकट नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले कई नेताओं और नेता-पुत्रों को टिकट दिया है।
 
राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला को कैथल से उम्मीदवार बनाया गया है। अतीत में खुद सुरजेवाला और उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस ने हिसार से अपने लोकसभा सदस्य जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण को कलायत से उम्मीदवार घोषित किया है।
ALSO READ: राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के पुत्र तथा पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को उचाना कलां से टिकट दिया गया है जहां वह पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला को चुनौती देंगे। कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी के खिलाफ तोशाम विधानसभा क्षेत्र से उनके चेचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार हैं।
 
भाजपा उम्मीदवार श्रुति पूर्व मुख्यमंत्री बंशी लाल की पौत्री और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध पौत्र हैं। यहां दोनों चचेरे भाई-बहन एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले कई अन्य नेताओं पर भी दांव लगाया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन एक बार फिर पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। चंद्रमोहन के भतीजे भव्य बिश्नोई हिसार में आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री अजय यादव के पुत्र और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के दामाद चिरंजीव राव को एक बार फिर से रेवाड़ी से उम्मीदवार बनाया है। राव इस क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं। हरियाणा की 90 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

किसने दिया ऑर्डर?' पोस्टर लेकर संसद पहुंची कांग्रेस, छात्रों पर पैलेट गन मामले में अमित शाह से मांगा जवाब

LIVE: पैलेट गन पर संसद में नहीं थमा बवाल, मकर द्वार पर 'ऑर्डर किसने दिया' के पोस्टर

पूर्व बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ का कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनने में 5 मशीनें भी पड़ गईं कम

मांझलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

अगला लेख