Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gurmeet Ram Rahim Singh, Haryana Government, DAG

गुरमीत राम रहीम सिंह के सूटकेस उठाने वाले डीएजी की छुट्टी

Gurmeet Ram Rahim Singh
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उप महाधिवक्ता गुरदास सिंह सलवारा की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने के बाद जब राम रहीम को हेलीकॉप्टर से जेल ले जाया जा रहा था तो डीएजी एक सूटकेस उठाए नजर आए थे।
 
सरकार ने महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन की सिफारिश पर सलवारा के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 
हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने के बाद जब राम रहीम को हेलीकॉप्टर से जेल ले जाया जा रहा था तो डीएजी एक सूटकेस उठाए नजर आए थे जो बाबा का बताया जा रहा है। सम्भवत: इसी वजह से महाधिवक्ता कार्यालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डेरा हिंसा के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार : कैप्टन अमरिंदर सिंह