सम्बंधित जानकारी
- MP Board Result 2019 : 10th, 12th परीक्षा परिणाम घोषित, गगन और दृष्टि ने टॉप किया
- MP Board 10th Result 2019 : बिना इंटरनेट ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- Gujarat GSEB 12th Result 2019: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
- CBSE 10th Board Result 2019 : घोषित हुआ 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
- CBSE RESULTS 2019 : स्मृति ईरानी के बेटे को मिले 91 प्रतिशत अंक, ट्विटर पर जाहिर की खुशी
Gujarat 10th Result 2019: सावनी ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट
अहमदाबाद। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम gseb.org.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देखे जा सकते हैं।
इसमें लगभग 5 लाख 51 हजार विद्यार्थी सफल रहे। 99% अंक के साथ सावनी ईश्वरभाई ने राज्य में टॉप किया।
अंग्रेजी माध्यम में 88.11, गुजराती में 64.58 और हिन्दी माध्यम में 72.66 प्रतिशत विध्यार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम gseb.org पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देखे जा सकते हैं।
10वीं में इस साल लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। 80.06 फीसदी के साथ सूरत जिला सबसे पहले पायदान पर रहा। इस बार 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में करीब 8.28 लाख छात्र शामिल हुए थे।
