Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat truck jeep collision

गुजरात में ट्रक-जीप की टक्कर, एक ही परिवार के 11 मृत

Gujarat
अहमदाबाद। शहर में रविवार सुबह एक जीप और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। अहमदाबाद जिले के तगड़ी गांव में हुई दुर्घटना में 1 व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 
पुलिस अधीक्षक आरवी अंसारी ने कहा कि धांधुका-बरवाला रोड पर रविवार सुबह हुई दुर्घटना में मुंबई के एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार जीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के दूसरी ओर चली गई। इससे सामने से आ रहे ट्रक के साथ जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
 
अंसारी ने कहा कि परिवार अपने पैतृक गांव वल्लभीपुर (भावनगर जिला) जा रहे थे। ऐसा मालूम होता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसके कारण वाहन सड़क के दूसरी ओर चला गया। पहली नजर में ट्रक चालक की कोई गलती प्रतीत नहीं होती। (भाषा)