मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. grenade blast near Triveni Gate of an Army camp in Pathankot
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (07:42 IST)

बड़ी खबर: पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास फटा ग्रेनेड

बड़ी खबर: पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास फटा ग्रेनेड - grenade blast near Triveni Gate of an Army camp in Pathankot
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार सुबह ग्रेनेड फटने से हड़कंप मच गया। धमाके में जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
 
पठानकोट के SSP सुरिंदर लांबा ने कहा कि पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड फट गया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
 
घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो