1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Government jobs Haryana

इस राज्य में जल्द निकलने वाली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, भरे जाएंगे 20,000 खाली पड़े पद

Government jobs
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू करेगी। राज्य विधानसभा के इस साल अक्टूबर में संभावित चुनावों से पहले भाजपा सरकार का यह कदम उठाने जा रही है।
 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने झज्जर के एक कार्यक्रम में शनिवार को 20,000 खाली पड़े पदों पर 3 महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया अगले 3 महीने में पूरी होने की घोषणा की। इस 20,000 भर्ती में से 5,000 भर्तियां पुलिस विभाग में होंगी। (भाषा)
अगला लेख
मालदीव में मोदी ने चली यह कूटनीति, राष्ट्रपति को दिया यह तोहफा