शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girl raped in Ghaziabad factory, 3 arrested
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (20:35 IST)

गाजियाबाद की फैक्ट्री में युवती से रेप, 3 गिरफ्तार

गाजियाबाद की फैक्ट्री में युवती से रेप, 3 गिरफ्तार - Girl raped in Ghaziabad factory, 3 arrested
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में 20 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 28 अगस्त की है, लेकिन इसका खुलासा बुधवार शाम को हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को सुनाई जिन्होंने थाने में तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान लकी, संजय और राजेंद्र के रूप में हुई है।
 
साहिबाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटों बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें
NDMC ने दी जानकारी, लुटियन दिल्ली क्षेत्र में पिछले 3 साल में 350 पेड़ हुए नष्ट