1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girl raped and murdered, stepfather suspected

15 वर्षीय लड़की से बलात्कार और गला घोंटकर हत्या, सौतेले पिता पर संदेह

Rape
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को उसके सौतेले पिता पर संदेह है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता का शव गुरुवार शाम को उसकी बहन ने पिंपरी चिंचवाड़ में दापोडी में उनके घर में देखा। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका और उसके पति का गुरुवार सुबह कुछ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी जिसके बाद महिला ने उसे उसकी बेटियों से दूर रहने को कहा था। भोसरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, शाम को मृतका की बहन घर आई और उसने बाहर से दरवाजा बंद पाया। दरवाजा तोड़ने के बाद उसने 15 वर्षीय अपनी बहन को मृत पाया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ शुरुआत में हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी ऑटो रिक्शा चलाता है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई और इस बात के भी संकेत मिले कि लड़की से बलात्कार किया गया होगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो कानून की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
अगला लेख
राहुल में तो समझ नहीं, सोनिया गांधी ही खेद प्रकट कर दें