1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ghol fish makes fishermen millionaire

रातोंरात करोड़पति बना मछुआरा, 1.33 करोड़ में बिकी 157 मछलियां

Ghol fish
मुंबई। समुद्र में मछलियां पकड़ कर गुजारा करने वाले एक मछुआरे चंद्रकांत को मछलियों ने एक ही झटके में करोड़पति बना दिया। दरअसल इस मछुआरे के जाल में 157 घोल मछलियां फंस गई। इन मछलियों को चंद्रकांत ने 1.33 करोड़ रुपए में बेंच दिया।
 
कोरोना काल में लगी रोक हटने के बाद चंद्रकांत पहली बार 28 अगस्त समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था। यह दिन उसके लिए बेहद लकी साबित हुआ। उसके जाल में 1 या 2 नहीं, पूरी 157 घोल मछलियां फंस गई। इन्हें सी गोल्ड भी कहा जाता है।

बीच समुद्र में पाई जानी इन मछलियों ने चंद्रकात को मालामाल कर दिया। देखा जाए तो एक मछली के उन्हें करीब 85 हजार रुपए मिले।
 
क्या है घोल मछली : घोल मछली का इस्तेमाल कई दवाईयों में किया जाता है। यह बेहद कीमती और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें ओमेगा 3, आयोडीन, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, डीएचए, ईपीए, फ्लोराइड आदि पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से वह काफी महंगी होती है।
अगला लेख
सितंबर में कैसी रहेगी मानसून की चाल, मौसम विभाग ने कही बड़ी बात...