2 बच्चों की हत्या कर पति और उसकी 2 पत्नियां 8वीं मंजिल से कूदे
Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (11:24 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इंदिरापुरम की कृष्णा सफायर सोसायटी में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है।
खबर के मुताबिक एक व्यक्ति ने 2 बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर 2 पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा थी। पुलिस के मुताबिक दीवार में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत का कारण आर्थिक तंगी बताई गई है। मरने वालों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनसुार शख्स ने सोसाइटी की 8वीं मंजिल से अपनी 2 पत्नियों के साथ छलांग लगा दी है। इसमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो वहां पर 2 बच्चों की लाशें उन्हें मिलीं। कूदने से पहले मृतक पति और पत्नी ने सो रहे अपने 2 बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी होगी। उन्होंने अपने घर में मौजूद एक खरगोश की भी हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक कृष्णा अपरा सफायर के फ्लैट नंबर A-805 का है। यहां रहने वाले पुरुष और 2 महिलाओं ने आत्महत्या की नीयत से अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो हुई।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस