गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (10:08 IST)

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

snowfall | शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और खबर लिखे जाने तक बर्फबारी चल रही थी।
मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए 4 फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था। शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में 4 फरवरी और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में 4 और 5 फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी।
 
मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर, अमेरिका ने किया नए कृषि कानूनों का समर्थन