1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire on santoshpur railway station in west bengal

रेलवे स्टेशन पर भयावह आग, प्लेटफॉर्म पर 20 दुकानें जलकर खाक

fire on santoshpur railway station
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग में कई प्लेटफॉर्म पर स्थित 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
रेलवे स्टेशन पर आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्टेशन से ट्रेन सेवाएं फिर शुरू हो गई।
 
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि आग में कई प्लेटफॉर्म पर स्थित 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं। हालांकि रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अगला लेख
कक्षा 12 की परीक्षा ली जाएगी 2 हिस्सों में, 10वीं तथा 12वीं के नतीजों में जुड़ेंगे पिछली कक्षाओं के नंबर