Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fire in Mumbai building

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत में आग, छह की मौत, 11 घायल

Mumbai
मुंबई। मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि जुहु में किशोर कुमार गार्डन के निकट प्रार्थना इमारत में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह से आग लगी। घायलों में नौ पुरुष और दो महिलाएं हैं। उन्हें निकटतम, बीएमसी के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से आठ की हालत नाजुक बताई गई है।
 
मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि करांदीकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उनके शव बुरी तरह से जल गए हैं। (भाषा)