• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire in Delhi's Girls Hostel
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 मई 2019 (12:29 IST)

दिल्ली के गर्ल्स होस्टल में आग, दहशत में लड़की ने लगाई छलांग, बाल-बाल बचीं 50 लड़कियां

Fire
गुजरात के सूरत में लगी भीषण आग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि देर रात 3 बजे के करीब दिल्ली के जनकपुरी में एक गर्ल्स होस्टल में आग लगने का मामला सामने आ गया।
 
खबरों के मुताबिक, दक्षिणी दिल्‍ली के जनकपुरी में कावेरी गर्ल्स होस्टल के बेसमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल में रात 3 बजे आग लग गई। बाद में यह आग फैलते हुए ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। अचानक लगी इस आग से होस्‍टल में हड़कंप मच गया।

होस्‍टल प्रशासन ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसमें 50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। 
 
इसी दौरान आग से घबराई एक लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए होस्‍टल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस बीच फैले धुएं से 6 लड़कियां भी बेहोश हो गईं, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
सांकेतिक फोटो
ये भी पढ़ें
खतरे में अशोक गहलोत की कुर्सी, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग हुई तेज