महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में जिला अस्पताल के एक वार्ड में शनिवार को भीषण आग लगने से 10 कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में लगी, जहां 10 मरीजों की मौत हो गई। घटनास्थल पर चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।
अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगने के बाद 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी देश में कई स्थानों पर कोविड वार्ड में आग लग चुकी है, जिसके चलते कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

