1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Father daughter misdeeds

पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म

Father
पलवल। हरियाणा के जिला पलवल में हसनपुर थाना क्षेत्र में पिता ने नाबालिग पुत्री से कथित रूप से दुष्कर्म किया। इस आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिता पिछले 9 माह से वह ऐसा करता आ रहा था।
 
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग की उम्र 17 वर्ष है जबकि पिता की उम्र 42 वर्ष। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पिता गांजे का नशा करता है। 
 
जनवरी माह में पहली बार उसके पिता ने मां को मार-पीटकर जख्मी कर घर से निकाल दिया था और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा) 
अगला लेख
अमेरिकी सांसद ने की भारतीय अमेरिकियों की तारीफ