Hanuman Chalisa
Fri, 13 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fake marksheet, Uttar Pradesh Police

फर्जी अंकसूची से हुआ पुलिस में भर्ती, केस दर्ज

Fake marksheet
नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी अंकसूची के आधार पर बल में भर्ती होने वाले एक सिपाही के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दादरी के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ है।
 
दादरी के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि कर्मवीर निवासी मायचा ने 2011 में हुए पुलिस भर्ती आवेदन के साथ कौशांबी जिले के रामकुमार भार्गव कॉलेज की 10वीं की अंकसूची जमा कराई  थी। उसका चयन हो गया और प्रशिक्षण के बाद वह ड्यूटी पर तैनात हो गया।
 
उन्होंने कहा, इसी दौरान किसी ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत देकर उसकी अंकसूची फर्जी होने की बात कही। उक्त मामले की जांच दादरी के पूर्व क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह द्वारा की गई, उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को दादरी थाने में कर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने कहा, जांच में यह तथ्य सामने आया कि कर्मवीर को फर्जी अंकसूची राजेश नामक व्यक्ति ने बनाकर दी है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
वेलेंटाइन डे स्पेशल : प्यार ने उड़ीसा से स्वीडन पहुंचाया