1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ex congress leader pandit sukhram dies

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन

pandit sukhram
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

 
उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 7 मई को नई दिल्ली के एम्स लाया गया था, जहां आज तड़के उनका निधन हो गया।
 
उनके पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। आश्रय ने पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।'
 
पंडित सुखराम की पार्थिव देह को दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे 5 बार विधानसभा तथा 3 बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।
अगला लेख
असानी का असर, कई इलाकों में भारी बारिश, NDRF अलर्ट