1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ex andhra pradesh CM chandra babu naidu arrested

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

chandra babu naidu
Chandra Babu Naidu arrested : आंध्र प्रदेश सीआईडी ने शनिवार को भ्रष्‍टाचार मामले में TDP नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार कर लिया। 
 
नायडू को आज सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। वे 2014 से 2019 तक आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी से राज्य की सियासत गरमाने की आशंका है।

नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी ​​की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित मूलसागरम के आवास आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार कर लिया गया है और यह एक गैर-जमानती अपराध है।'
 
नायडू को धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आंध्र प्रदेश CID ​​ने नायडू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं। 
 
इससे पहले आंध्रप्रदेश के मंत्रियों और YSRCP नेताओं ने दावा किया था कि चंद्रबाबू नायडू को 118 करोड़ के रिश्वत मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। नायडू के साथ ही उनके बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया।

Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
अफ्रीकी यूनियन बना G20 का स्थायी सदस्य, पीएम मोदी ने किया ऐलान (Live Updates)