Daily Horoscope
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Pulwama, three terrorists killed

पुलवामा में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

Pulwama
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में छह घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ की शुरुआत बुधवार शाम काकापोरा इलाके में हुई। खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुए तीन स्थानीय युवक एक मकान में मौजूद हैं। यह मकान घनी आबादी इलाके में है।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलवामा इलाके में यह पहला सफल आतंकवाद विरोधी अभियान था। इस इलाके में स्थानीय आतंकवादियों की बड़ी मौजूदगी मानी जाती है।
 
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। यह सफल अभियान लश्कर के लिए बड़ा झटका है जिसका कमांडार जुनैद मट्टू हाल ही में अनंतनाग जिले के आरविन गांव में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।
 
पिछले तीन दिनों के भीतर इस आतंकी समूह के खिलाफ यह दूसरा सफल अभियान है। बुधवार को ही उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। (भाषा)