1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Emergency landing of Indigo plane

आसमान में कांपने लगा विमान, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग...

Indigo plane
लखनऊ से जयपुर के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इंडिगो के ए320 नियो विमान को लैंडिंग के बाद सेवा से बाहर कर दिया गया। विमान के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में खराबी आने के कारण उसमें तेज कंपन शुरू हो गया था।


खबरों के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को बहुत अधिक कंपन महसूस हुआ। फ्लाइट संख्या 6ई-451 को सुरक्षा के तौर पर लखनऊ वापस उतार लिया गया। इंडिगो की तकनीकी टीम इस विमान की जांच कर रही है। प्रैट एंड व्हिट्नी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन में गड़बड़ी के कारण इंडिगो और गो एयर को अपने कुछ ए320 नियो को उड़ान सेवाओं से हटाना पड़ा है।

इंडिगो एयरलाइन ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि 21 जनवरी को लखनऊ से जयपुर के लिए रवाना हुए इंडिगो विमान 6E-451 के इंजन नंबर 2 में पायलट को तेज कंपन महसूस हुआ। इसके बाद पायलट ने विमान को लखनऊ में वापस लैंड कराने का फैसला किया।
अगला लेख
प्रो रेसलिंग लीग में यूपी दंगल ने मुंबई महारथी को 4-3 से हराया