1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ED arrested Prem prakash in money laundring case

एक्शन में ED, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रेम प्रकाश गिरफ्तार

ED
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने बुधवार को झारखंड, बिहार, दिल्ली व तमिलनाडु में प्रेम प्रकाश से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि प्रेम प्रकाश का खेल खत्म ईडी ने आज उसको हिरासत में लिया। AK 47, दलालों की महिमा का बखान शुरू। अधिवक्ता राजीव कुमार को जेल भेजने वाले झारखंड के नासूर जिसने मुख्यमंत्री जी को बदनामी में डाला अमित बीमार हो गया, बीमारी का इलाज एनआईए को ढूंढना चाहिए।

प्रेम प्रकाश के घर से ईडी ने 2 एके 47 राइफल्स भी बरामद की थी। हालांकि जांच में पता चला कि यह राइफल्स झारखंड पुलिस की थी।

अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था। इसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। तब ईडी को करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे।
 
प्रेम प्रकाश को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि झारखंड में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश का दखल होता था।
अगला लेख
Weather Updates : राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम