सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ पायलट का अनशन
- अतीक अहमद को फिर लाएंगे प्रयागराज, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस
- पं. प्रदीप मिश्रा का उज्जैन में पुतला जलाया, FIR दर्ज करने की मांग, जानिए क्यों हुआ विरोध?
- नंदनी V/s अमूल, कर्नाटक में दूध बना चुनावी मुद्दा
- क्या है छत्तीसगढ़ में भूख से सामूहिक आत्महत्या का सच? BJP ने राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच की मांग की
बिहार के अररिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
बिहार। बिहार के अररिया में बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्णिया के पास जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई।
बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल में भी बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई।
