शुक्रवार, 7 नवंबर 2025
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Durga Shakti Nagpal,
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 नवंबर 2015 (14:10 IST)

दुर्गा शक्ति के जाते ही तन गई मस्जिद

Durga Shakti Nagpal
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को अभी लोग भूले नहीं होंगे। दुर्गा ने जुलाई 2013 में गौतमबुद्ध नगर के कादलपुर गांव में अवैध रूप से बन रही एक दीवार को गिरा दिया था। उस समय इस पूरे मामले में राष्ट्रीय मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दुर्गा शक्ति को तब निलंबन का सामना भी करना पड़ा था।
एक जानकारी के मुताबिक दुर्गा ने जिस स्थान कादलपुर में अवैध दीवार को गिराया था, अब उनके जाने के बाद वहां मस्जिद बन गई है।

उस समय दुर्गा शक्ति की इस कार्रवाई को सांप्रदायिक सद्‍भाव बिगाड़ने की कोशिश माना गया था और राज्य की सभा सरकार ने उनको चार्जशीट थमा दी थी। दुर्गा ने वहां पर रेत माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाया था। (एजेंसियां)