शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dont touch my body, you are female and I am male, bjp leader suvendu adhikari video goes viral
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (18:21 IST)

मुझे मत छुओ, आप महिला हैं और मैं मर्द... BJP नेता शुभेंदु अधिकारी और पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो हो रहा है वायरल

मुझे मत छुओ, आप महिला हैं और मैं मर्द... BJP नेता शुभेंदु अधिकारी और पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो हो रहा है वायरल - Dont touch my body, you are female and I am male, bjp leader suvendu adhikari video goes viral
कोलकाता। कोलकाता में भाजपा के 'नबन्ना अभियान' प्रदर्शन के दौरान शुभेंदु अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी से बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी पुलिसकर्मी से कह रहे हैं कि डोंट टच मॉय बॉडी, यू आर फीमेल.. आई एम मेल। अर्थात मेरे शरीर को मत छुओ, आप महिला हैं और मैं मर्द। 
 
दरअसल, कोलकाता में मंगलवार के भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई। सड़कों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की तीखी झड़प भी देखने को मिली थी। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था। इसी दौरान पुलिस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई अन्य भाजपा नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। 
 
पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को हिरासत में लिए जाने के दौरान संभवत: शुभेन्दु अधिकारी का एक महिला पुलिसकर्मी से सामना हो गया। वीडियो में अधिकारी महिला पुलिस कर्मी को कहते हुए दिख रहे हैं- डोंट टच मॉय बॉडी, यू आर फीमेल.. आई एम मेल।
अधिकारी के इस वीडियो को तृणमूल कांग्रेस ने BJP4India को टैग करते हुए लिखा कि 56 इंच की छाती वाले मॉडल का पर्दाफाश हो गया है। वहीं, भाजपा सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा- भाजपा की नई शिक्षा नीति का अध्याय-1, पुलिस वाहन को विधिपूर्वक कैसे जलाएं? तमाल साहा ने एक वीडियो ट्‍वीट किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिख रहे हैं।