1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dhirendra Krishna Shastri on hindu in gopalganj

गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री बोले, हिंदू एक हो जाएं तो देशद्रोही भाग जाएंगे

बाबा बागेश्वर धाम ने कहा, हिंदू अगर साथ होंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा। अगर हिंदू अलग रहेंगे तो उन्हें भागना पड़ेगा, लेकिन अगर हिंदू एक रहेंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा।

dhirendra krishna shastri
Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri news : बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार के गोपालगंज में कहा कि हिंदू अगर अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे। लेकिन अगर वे एक हो जाए तो देशद्रोही भाग जाएंगे। 
 
गोपालगंज में आज बाबा बागेश्वर धाम की कथा का तीसरा दिन है। उन्होंने कहा कि यह बाबर का नहीं रघुवर का देश हैं। अगर हिंदू अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे, लेकिन अगर वे एक साथ रहेंगे तो उन्हें कोई नहीं तोड़ सकता। हिंदू अगर साथ होंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा। अगर हिंदू अलग रहेंगे तो उन्हें भागना पड़ेगा, लेकिन अगर हिंदू एक रहेंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे। हम संविधान के खिलाफ नहीं बोलते हैं संविधान हमारा आदर्श है। हमारे पूर्वजों ने संविधान को स्वीकार किया है। संविधान के अनुसार ही हम चलेंगे। बाबा ने कहा कि संविधान में 125 बार से ज्यादा संशोधन हो गया, एक बार हिंदू राष्ट्र के लिए और हो जाए तो और क्या चाहिए। 
 
धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री ने कहा कि अगर हमे छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं…बिहार और बिहारी हमारे दिल में बसते हैं। आप मेरा विरोध करोगे तो हम बिहार में मठ बनाएंगे। ALSO READ: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री बोले, बिहार आने से रोका तो यहीं मठ बनाऊंगा
 
उल्लेखनीय है कि गोपालगंज में आज हनुमंत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार भी लगाने वाले हैं। इसमें वे श्रद्धालुओं का पर्चा भी निकालेंगे। इसे लेकर लोगों को उत्साह बना हुआ है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
31 मार्च तक देश छोड़ें अफगान ना‍गरिक, पाकिस्तान का सख्त निर्देश