Hanuman Chalisa
✕

DGP प्रशांत कुमार बोले- उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रिगर हैप्पी कहना अनुचित

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (21:33 IST)
DGP Prashant Kumar's statement on the Sultanpur robbery case : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लूट कांड के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ में मौत को लेकर जारी राजनीतिक बयान बाजी के बीच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य पुलिस ‘ट्रिगर-हैप्पी’ (मनमानी तरीके से गोली चलाने वाली) नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस मुठभेड़ जैसे मामलों में स्थापित नियम कायदों का सख्ती से पालन करती है और संवैधानिक निकायों की ओर से उसे किसी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा है। कुमार की टिप्पणी सुल्तानपुर जिले में हाल ही में हुई 1.5 करोड़ रुपए के आभूषण लूट मामले के आरोपी मंगेश यादव की पुलिस से हुई कथित मुठभेड़ में मौत के बाद आई है।
ALSO READ: Center of earth place: धरती का केंद्र है उत्तर प्रदेश का यह शहर, आपने पहली बार सुना होगा इसका नाम
इस मुठभेड़ को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाने के लिए फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप लगाया है।
 
यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा शासन के दौरान मुठभेड़ों के आंकड़े ‘अवैध हत्याओं के अन्याय’ और 'पीडीए (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) के खिलाफ किए गए अन्याय' के भी आंकड़े हैं। डीजीपी कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी तभी मुठभेड़ में शामिल होते हैं, जब बदमाश उन पर गोली चलाते हैं।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं बन रही भाजपा की सरकार, भाजपा विधायक ने ऐसा क्यों कहा
सुल्तानपुर में आभूषणों की लूट की हालिया घटना के बारे में उन्होंने कहा, ऐसी स्थितियों में जब न्याय के पक्ष में कार्रवाई की जाती है, तो गलतफहमियां फैलाई जाती हैं। डीजीपी ने कहा, ऐसी अफवाहें भी फैलाई जाती हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रिगर-हैप्पी है। यह पूरी तरह अनुचित है।
 
डीजीपी ने पुलिस पर लगाए जा रहे हैं फर्जी मुठभेड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पुलिस कार्रवाइयां उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी संवैधानिक इकाई ने पुलिस बल की मुठभेड़ की कार्रवाई के बारे में कोई चिंता नहीं जताई है।
 
डीजीपी ने मुठभेड़ों में पुलिस के बल प्रयोग का बचाव करते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान अक्सर पुलिस अधिकारी अपराधियों की गोलियों का शिकार होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बल सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखते हुए कानून के दायरे में काम करने का प्रयास करता है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब, अपराधियों पर सरकार का कोई असर नहीं : इमरान मसूद
सुल्तानपुर में डकैती 28 अगस्त को मेजरगंज चौक के ठठेरी बाजार में भारत ज्वेलर्स में हुई थी। इस मामले के 15 आरोपियों में से तीन की पहचान सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन के रूप में हुई है, जबकि एक मंगेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। बाद में विपिन ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बुधवार को दुर्गेश प्रताप सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव उर्फ ​​फौजी और विवेक सिंह को गिरफ्तार किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख