शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cyrus Mistry's co-traveller's surgery
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (20:05 IST)

साइरस मिस्त्री के सहयात्री डेरियस पंडोले की सर्जरी, पत्नी को निगरानी में रखा

cyrus
मुंबई। साइरस मिस्त्री कार हादसे में घायल डेरियस पंडोले की बांह की हड्डी को जोड़ने के लिए गुरुवार को यहां एक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की रविवार दोपहर उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
 
कार में सवार 2 अन्य अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) घायल हो गए थे। दोनों को यहां श्री एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि डेरियस पंडोले की बांह की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए मामूली सर्जरी की गई। उनकी हालत ठीक है और स्वस्थ हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि डॉ. अनाहिता पंडोले अभी भी निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और सुधार हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर दोनों मरीजों की हालत पूरी तरह स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आगे का इलाज किया जा सके।(भाषा)
ये भी पढ़ें
PM मोदी ने किया नेताजी की प्रतिमा का अनावरण, राजपथ अब 'कर्तव्य पथ'