सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु : पटाखे की दुकान में लगी आग, 5 लोगों की मौत
- मृतक पर्यटकों के परिजन बोले- कभी सोचा नहीं कि पहाड़ों की सुंदरता के समीप जाने का शौक इतना दुखदायी होगा
- समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच के लिए कल दिल्ली से मुंबई जाएगी NCB की टीम, पत्नी बोलीं- आ रहे हैं धमकीभरे फोन
- केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हरीश रावत, सरकार पर लगाया मास्टर प्लान के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप
- केदारनाथ धाम में अर्द्धनग्न हो फोटो शूट करना पड़ा महंगा, तीर्थ पुरोहितों ने सुनाई खरी-खोटी
झारखंड पर चक्रवाती तूफान का खतरा
रांची। बंगाल की खाड़ी के मौसमी दशाओं में परिवर्तन के कारण झारखंड पर फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार तक इसके निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। यह आज निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलसकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में बारिश या तूफान आने की चेतावनी जारी नहीं की है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद या फिर शाम तक यह निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।
