dharma sangrah
✕

कलयुगी पत्नी ने प्रेमी को चलाना सिखाया तमंचा, मौत के घाट उतारने के बाद रचा सुसाइड का नाटक

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2023 (00:09 IST)
गाजियाबाद। जन्मों-जन्मांतर तक साथ निभाने का वचन देने वाली एक कलयुगी पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पति को मौत के घाट उतारने के लिए बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी को पहले खुद तमंचा चलाना सिखाया और उसके बाद नींद की गोली देकर प्रेमी से गोली चलवा दी। इतना ही नहीं, इस शैतान पत्नी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देते हुए पुलिस को भी गुमराह किया। पुलिस जांच में चौकाने वाला सच उस समय आया जब मृतक कपिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। इसमें सुसाइड नहीं बल्कि हत्या की बात उजागर हुई।
 
मेरठ के फलावदा गांव का रहने वाला 42 वर्षीय मृतक कपिल पिकअप गाड़ी का चलाता था और पिछले कुछ समय से गाजियाबाद के नंदग्राम ई-ब्लॉक में पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। 3 मार्च को मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि कपिल ने कनपटी से तमंचा सटाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली बाईं तरफ की कनपटी से सटकर सीधे तरफ निकल गई है जबकि मृतक कपिल राइट हैंडर था। पुलिस को शक हुआ कि यदि कपिल ने खुद को गोली मारी है तो वह सीधी तरफ से उल्टे तरफ की कनपटी से पार होकर निकलती। इस बिंदु पर पड़ताल के लिए पुलिस ने पत्नी शिवानी को पूछताछ के लिए उठा लिया।
 
 पुलिस तहकीकात में शिवानी का यह झूठी कहानी टिक नहीं पाई कि आर्थिक स्थिति कमजोर थी, मकान का किराया न देने पर मकान मालिक टार्चर कर रहा था। इसके चलते कपिल ने सुसाइड कर लिया।

पुलिस पूछताछ में शिवानी ने कबूल किया कि वह अंकुश नाम के युवक से प्रेम करती थी, पति प्रेम में बाधक बन रहा था। इसलिए प्रेमी-प्रेमिका ने कपिल को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।

अंकुश मृतक कपिल के घर के पास ही मोबाइल रिपेयरिंग की शॉप करता है। यहां शिवानी अक्सर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी, तभी दोनों में पहचान बढ़ गई और उनके प्रेम-संबंध प्रगाढ़ हो गए। 
 
शिवानी ने अंकुश को बताया कि घर में एक तमंचा रखा है, उस तमंचे से कपिल को मौत के घाट उतार देते हैं। अंकुश को तमंचा चलाना नहीं आता था, गोली कैसे चलाई जाती है यह उसने शिवानी से सीखा।

शिवानी ने 2 मार्च की रात्रि में कपिल को दूध में डालकर नींद की गोली पिला दी और गहरी नींद में कपिल के सो जाने पर अंकुश ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी। सुबह उठकर शिवानी ने शोर मचा दिया कि उसके पति ने आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड कर लिया।

पुलिस की सख्ती के चलते शिवानी और अंकुश टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख