Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. crime in delhi five star hotel

शर्मनाक! 'दु:शासन' बना सीनियर, दिल्ली के होटल में महिला की साड़ी खींची...

Delhi Five Star Hotel
राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के अधिकारी ने द्रौपदी के चीरहरण की घटना को एक बार फिर ताजा कर दिया। इस अधिकारी ने महिला की साड़ी खींचकर कपड़े उतारने की शर्मनाक कोशिश की। हालांकि महिला ने स्वयं प्रतिकार कर खुद को जैसे तैसे बचा लिया और मामले की शिकायत थाने में की। इस बीच, पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है साथ होटल ने भी उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।  
 
29 जुलाई की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। साथ ही महिला ने भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने गेस्ट रिलेशन में काम करने की वाली एक महिला की साड़ी खींचने की कोशिश की। महिला (33) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इस होटल में पिछले दो साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है।
 
महिला ने आरोप लगाया कि होटल का सिक्योरिटी पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था,  29 जुलाई को जब उसका बर्थडे था तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और क्रेडिट कार्ड निकालकर मनपसंद गिफ्ट दिलाने की बात कही। महिला के इंकार करने पर वह जबर्दस्ती उसकी साड़ी खींचने लगा। महिला के मुताबिक पवन कह रहा था कि होटल के एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है।
 
पीड़िता ने बताया कि इसी बीच कमरे में होटल का एक अन्य कर्मचारी आ गया वह वहां से बाहर निकल गई। महिला की प्रताड़ना यही समाप्त नहीं हुई। महिला के मुताबिक उस दिन उसकी शिफ्ट 2 बजे तक थी। जब वह घर जाने के लिए बाहर निकली तो पवन ने एरोसिटी मेट्रो स्टेशन तक उसे 2 बार कार में भी बैठाने की भी कोशिश की।
 
बाद में महिला ने घटना की शिकायत होटल के एचआर विभाग में की तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि दो सप्ताह बाद महिला को ही नौकरी से निकाल दिया। बाद में महिला ने अपने पति की सलाह पर वारदात की शिकायत थाने में दर्ज कराई।