1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Cricketer Praveen Kumar's mother, road accident

क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में जख्मी

Cricketer Praveen Kumar's mother
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में घायल हो गईं। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया।
 
जानी थाने की पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां मूर्तिदेवी कल अपने पति सकत सिंह के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जित करके लौट रही थीं। नंगला साहू गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मूर्तिदेवी घायल हो गईं।
 
पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (भाषा)
अगला लेख
विजयादशमी का उत्सव, प्रधानमंत्री का भाषण