1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Construction of flyovers in Uttar Pradesh dropped

उत्तरप्रदेश : गिरा निर्माणा‍धीन फ्लाईओवर, 4 लोग घायल, दो के दबे होने की आशंका

Construction of flyovers in Uttar Pradesh dropped
उत्तरप्रदेश के बस्ती में सरकारी लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां निर्माणाधीन फ्लाइओवर गिरने से हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार मलबे में दबने से 4 मजदूर घायल हो गए, जबकि दो अन्‍य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।


खबरों के अनुसार फ्लाईओवर का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे की है।

खबरों के अनुसार फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर क्रां‍कीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। पूरे मामले की जांच के आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। 
अगला लेख
दलाई लामा ने कुमारस्वामी को भेंट किया 'धर्म चक्र', स्वामी ने कहा तिब्‍बतियों की करेंगे मदद