सम्बंधित जानकारी
- अररिया में घर में सो रहे पत्रकार की जगाकर हत्या, भाई के मर्डर मामले में थे गवाह
- तेलंगाना कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों से लेगी 50,000 रुपए का शुल्क लेगी
- दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप
- फर्जी सट्टेबाजी ऐप बनाकर चीनी नागरिक ने लगाया 1400 करोड़ का चूना, 1200 गुजराती बने शिकार
- 2022 के गुजरात चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 209 करोड़, हवाई यात्रा पर कितना हुआ व्यय?
बिहार में पत्रकार की हत्या पर बवाल, क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?
Bihar news in hindi : बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। विमल कुमार यादव (35) की प्रेमनगर गांव में उनके आवास पर हत्या कर दी गई। वह एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे।
बिहार पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमलावरों ने सुबह करीब 5.30 बजे यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने (हमलावरों) गोलीबारी शुरू कर दी। यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रमुख और संबंधित रानीगंज थाने के प्रभारी वहां पहुंचे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे वास्तव में दुख हुआ है और मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच करने के लिए कहा है। दोषियों को सजा दी जाएगी।अररिया के रानीगंज थाना अंतर्गत दिo 18.08.23 को करीब 05ः30 बजे ग्राम-प्रेमनगर में विमल कुमार (35 वर्ष), सा0-प्रेमनगर को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा उनके दरवाजे पर जाकर आवाज देकर बुलाया गया और गोली मार दी गई, जिससे विमल यादव की मृत्यु हो गई।(1/3)#BiharPolice
— Bihar Police (@bihar_police) August 18, 2023
हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि इस घटना से पता चलता है कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है।
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में निर्दोष नागरिकों, पत्रकारों और यहां तक कि पुलिसकर्मियों की भी हत्या की जा रही है। अररिया में जो हुआ वह वाकई दुखद है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले 'घमंडिया' महागठबंधन की राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके सहयोगी चिल्लाते रहते हैं कि बिहार में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। लेकिन वे चौथे स्तंभ की रक्षा करने में असमर्थ हैं।
हाल में समस्तीपुर में हुई एक पुलिस अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि आम बिहारी ने नीतीश कुमार से बहुत पहले ही सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन उनकी सरकार पुलिस और प्रेस की भी रक्षा नहीं कर सकती।
