suvichar
Sat, 22 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Clashes in Kannauj jail

कन्नौज जेल में जेल प्रशासन और कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, दो डिप्टी जेलर गंभीर घायल

Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल में जेल प्रशासन और कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। बताया जाता है कि मारपीट में दो डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
जेल के अंदर घायल कैदियों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी प्रशासन की तरफ से नहीं बताई जा रही है। खबर है कि कैदियों और जेल प्रशासन के बीच शुक्रवार से ही तनातनी चल रही थी। इस बीच जेल के डिप्टी जेलर पर जेल के अंदर कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
 
पुलिस प्रशासन को कैदियों और जेल अधीक्षकों के बीच मारपीट की खबर मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से कैदियों के बवाल पर काबू पाया।
 
कन्नौज जेल प्रशासन और कैदियों के बीच तनातनी की शुरूआत शुक्रवार को तब हुई जब कोर्ट में एक कैदी ने अपनी पीठ की चोट दिखाते हुए जेल प्रशासन पर बेवजह पिटाई का आरोप लगाया था। खबर है कि इसी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर रविवार को कैदियों और जेल प्रशासन के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग करके कैदियों के बवाल पर काबू पा लिया है, लेकिन अभी भी कन्नौज जेल में तनाव बना हुआ है। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
कश्मीर समस्या कांग्रेस शासन के पापों का फल