Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Choti Katwa Women peak Madhya Pradesh

चोटी का खौफ! देखें चोटी काटने का लाइव वीडियो...

Women
मुस्तफा हुसैन, नीमच से
देश के कई हिस्सों में इन दिनों चोटी काटने वाला का खौफ छाया हुआ है। कहीं महिलाएं भय से बेहोश हो रही हैं तो कहीं चोटी कटने से बचने के टोने-टोटके किए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं ने चोटी चोर से बचने के लिए नई तरकीब निकाल ली है। 
 
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी चोटी चोर का खौफ है। इसी तरह की कुछ घटनाएं भी सामने आई थीं। इससे महिलाओं की नींद हराम हो गई थी। यहां तक कि डर के मारे उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया था। 
जिले में महिलाओं ने चोटी कटने के भय से निजात पाने के लिए अनूठा तरीका खोज निकाला है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाएं यह कहकर एक दूसरे की चोटी काट रही हैं। महिलाओं का मानना है कि कोई भूत चोटी काट लेता है और उसके बाद मौत हो जाती है।
 
मौत से बचने के लिए ग्रामीण महिलाएं गांव में चोटी काट रही हैं। यह वीडियो मनासा के कुंडवासा गांव का बताया जा रहा है। जब इस संबंध में पूर्व सरपंच से बात की तो उन्होंने भी वीडियो इसी गांव का होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में इस तरह की घटना हुई है, जहां महिलाओं ने स्वयं अपनी चोटियां काट लीं।