1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Choti cutting case, death of aged

चोटी काटने के संदेह में वृद्ध की मौत

Choti cutting case
श्रीनगर। घाटी में गुरुवार रात एक युवक ने महिलाओं की चोटी काटने की रहस्यमयी घटनाओं के पीछे शामिल होने के संदेह में 70 साल के शख्स को पत्थर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
 
स्थानीय निवासियों ने कहा कि अनंतनाग जिले के दांतेर में 70 साल के अब्दुल सलाम वानी को पत्थर मारा गया जब वह नमाज अदा करके मस्जिद से लौट रहे थे। लोगों ने बताया कि रात में चोटी काटने निकला शख्स समझकर युवक ने उन पर पत्थर फेंक दिया।
 
हालांकि अनंतनाग पुलिस ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। एक अधिकारी ने कहा कि हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय वानी की मौत हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं देने के बारे में पूछा गया तो एक स्थानीय शख्स ने कहा, यह एक हादसा था। (भाषा)
अगला लेख
उत्तर कोरिया ने तैयार की यह मिसाइल, निशाने पर अमेरिका...