1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Choreographer Saroj Khan passes away in Mumbai

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन

Saroj Khan
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गरुवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं।
 
सरोज खान को 17 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। सरोज खान अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकीं थीं।

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान को 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है। सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिल्म कलंक से वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने कंगना रनौट की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी कोरियॉग्राफी की।
 
सरोज खान ने तीन बार बेस्ट कोरियॉग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। बता दें कि सरोज खान ने कुछ फिल्मों में बतौर राइटर भी काम किया।
अगला लेख
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद