1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ceasefire violation by Pakistan in URI sector

उड़ी में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Pakistan
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार शाम उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि आधी रात के बाद 2 बजे गोलीबारी थोड़ी थमी लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह होते ही फिर गोलीबारी शुरू कर दी। (भाषा)
अगला लेख
मोदी के उत्तराधिकारी बन सकते हैं योगी आदित्यनाथ