• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Case of sexual harassment of girls in Lakhimpur
Last Modified: उत्तरी लखीमपुर , शनिवार, 24 अगस्त 2024 (18:09 IST)

Assam : बच्चियों का किया यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

Assam : बच्चियों का किया यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत केस दर्ज - Case of sexual harassment of girls in Lakhimpur
Case of sexual harassment of girls in Lakhimpur : असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों की गिरफ्तारी शुक्रवार रात पानीगांव थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों में की गई। अधिकारी ने बताया कि एक ‘मौलाना’ ने नौ साल की एक लड़की का कथित तौर पर उस वक्त यौन उत्पीड़न किया जब वह उसके पास पढ़ने गई थी।
उन्होंने कहा, घटना कुछ दिन पहले हुई थी और आरोपी फरार था। उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। दूसरी घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दुकान के अंदर एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
अधिकारी ने कहा, दुकान मालिक को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामलों की जांच कर रहे हैं। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Tripura Floods : बचाव अभियान के दौरान 2 लोगों की मौत, राहुल गांधी और CM माणिक साहा ने जताया शोक