1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Case of human embryo in Gujarat's Sidhpur

गुजरात : सिद्धपुर में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप

Human Embryo
सिद्धपुर। उत्तर गुजरात के सिद्धपुर में तवाड़िया जाने वाले रोड के किनारे प्लास्टिक के डिब्बों में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। इन डिब्बों की संख्या 13 थी, जिन्हें फॉरेंसिक डिपार्टमेंट ले जाया गया।

फॉरेंसिक डिपार्टमेंट ने डिब्बों में 2 मानव भ्रूण होने की पुष्टि की। यह भी बताया गया कि इन डिब्बों में मानव भ्रूण के अलावा गर्भाशय की गांठ व मानव के अन्य अंग भी हैं।

प्लास्टिक के डिब्बों में मिले मानव भ्रूण देखने में यह अचार रखने वाले प्लास्टिक डिब्बे लग रहे हैं। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस तरह मानव भ्रूण व मानव अंगों को कौन-किसलिए इस्तेमाल कर रहा था। प्रदेश में तस्करी के गिरोह से जुड़ी खबरें आती रही हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई खतरनाक गिरोह ही इसके पीछे है। 
अगला लेख
मेरठ : गैंगस्टर उधम सिंह पर फिर चला पुलिस का चाबुक, 10 दिन पहले ही आया था जेल से छूटकर