• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Car rams into night shelter in Lucknow, 4 killed
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 8 जनवरी 2017 (09:00 IST)

लखनऊ में रैन बसेरे में सो रहे 12 लोगों को कार ने कुचला, चार की मौत

Lucknow
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने रैन बसेरे में घुस गई जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य आठ घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डालीबाग बहुखंडी विधायक आवास के सामने सड़क किनारे स्थित रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर शराब के नशे में धुत युवक ने कार घुसा दी। हादसे में चार लोगों अब्दुल कलाम (50) पृथ्वीराज (50), गोकरण (30) और एक अज्ञात की मौके पर ही मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है जिसमें चार की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने बताया कि  कार से उतरकर भाग रहे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार चालक आयुष समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा बताया जा रहा है जबकि उसका साथी उद्योगपति का बेटा है। दोनों शराब के नशे में धुत थे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने मोदी को तोहफे में दी रोनाल्डो की जर्सी