dharma sangrah
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bus accident in Himachal Pradesh

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 12 मरे

Bus accident
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के जोगिन्दरनगर के पास शनिवार रात राज्य परिवहन निगम की एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने कहा कि ड्राइवर समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि राज्य परिवहन निगम की इस बस को कोई नया चालक चला रहा था। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। 
 
अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा। हालांकि बचाव दल को बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल ले जाया गया है और अन्य घायलों को जागिन्दरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बचाव दल के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं। (वार्ता)