सम्बंधित जानकारी
- नोटबंदी से काला धन तो नहीं आया, गरीबों का ही नुकसान हुआ-मिश्रा
- UP Assembly Elections 2021: बसपा ने लगाया बीजेपी पर युवकों को गुमराह करने का आरोप, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
- मायावती ने दलबदलू विधायकों को बरसाती मेंढक करार दिया, कहा- ये नुकसान ही करेंगे
- BSP के 6, BJP का 1 विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने कहा- भाजपा को नहीं मिलेंगे 403 उम्मीदवार
- UP Election 2022: क्या है यूपी का मूड, सपा-बसपा व कांग्रेस का ऊंट किस करवट बैठेगा
BSP सुप्रीमो मायावती की मां का 92 साल की उम्र में निधन
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
बसपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।(भाषा)
