1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BSNL officer Molestation bus

बीएसएनएल अधिकारी ने चलती बस में की छेड़छाड़

BSNL officer
मुजफ्फरनगर। सरकारी दूरसंचार कंपनी के एक अधिकारी ने देहरादून जा रही एक बस में एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। अधिकारी नोएडा में एक सरकारी कंपनी में कार्यरत है। शनिवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
सीओ ने बताया कि दिल्ली से देहरादून जा रही बस में यह घटना हुई। यात्रियों ने उसे मंसूरपुर पुलिस थानाक्षेत्र में पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (भाषा) 
अगला लेख
मोदी को 2019 के चुनाव में इस तरह शिकस्त देगी कांग्रेस...