• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 नए मंत्रियों को किया शामिल
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (13:01 IST)

येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 नए मंत्रियों को किया शामिल

BS Yeddyurappa
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 10 नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही 6 माह पुराने अपने मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया। मंत्रियों ने राजभवन में सादे समारोह में शपथ ली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिन 10 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, वे हैं- एसटी सोमशेखर (यशवंतपुर निर्वाचन क्षेत्र), रमेश जारकीहोली (गोकक), आनंद सिंह (विजयनगर), के. सुधाकर (चिकबल्लापुर), बी. बासवराज (केआर पुरम), ए. शिवराज हेब्बार (एल्लापुर), बीसी पाटिल (हिरेकेरुर), के. गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट), केसी नारायण गौडा (केआर पेट) और श्रीमंत बालासाहेब पाटिल (कगवाड) हैं।
ये भी पढ़ें
क्या AAP ने बांटे ‘जादुई कंबल’, मिलते ही चलने लगा दिव्यांग, जानिए वायरल वीडियो का सच...