बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. brij bhushan singh told women wrestlers as manthara compared himself to lord ram
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 23 मई 2023 (17:50 IST)

Wrestlers Protest : बृजभूषण शरण सिंह के बिगड़े बोल, महिला रेसलर्स को बताया मंथरा, खुद की तुलना भगवान राम से की

गोंडा। Wrestlers Protest Latest News : अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को रामायण की ‘मंथरा’ की संज्ञा देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने मंगलवार को कहा कि राम के वनवास में मंथरा और कैकेयी की भूमिका थी और विनेश मौजूदा घटनाक्रम में मंथरा बनकर उभरी हैं। 
 
5 जून को अयोध्या में होने वाली जनचेतना रैली की तैयारियों को लेकर रघुकुल विद्यापीठ गोण्डा में एक सभा को संबोधित करते हुए ब्रजभूषण ने मंगलवार को कहा कि राज्याभिषेक हो गया होता तो राम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान न बन पाते।

उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि  हुड्डा एक तथाकथित नाबालिग लड़की को लेकर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अपना काम करेगी।
Protest
यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे भाजपा नेता ने कहा कि यौन शोषण के आरोप से लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। इस क़ानून से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी हैं परेशान हैं। मुझे इस उम्र में एक और लड़ाई लड़नी हैं। पहलवानों पर हमने करोड़ों रुपए खर्च किए, जो पैर छूते थे आज उनकी भाषा बदल गई। 
 
भाजपा सांसद ने कहा कि रैली में संतों ने 11 लाख लोगों का आह्वान किया है। अयोध्या में 5 जून को संत बोलेंगे और सब सुनेंगे और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
एमपी सरकार ने 32 बुजुर्गों को हवाई जहाज से शिर्डी की मुफ्त तीर्थयात्रा पर भेजा, शिवराज ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित