Daily Horoscope
✕

पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, आंदोलन में कूदे प्रशांत किशोर पर केस दर्ज

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2024 (23:13 IST)
BPSC exam controversy : बिहार के पटना में रविवार का दिन बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर काफी गर्मागर्मी भरा रहा। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई छात्र घायल भी हो गए। कड़कड़ाती ठंड में वाटर कैनन से बौछार भी की। वहीं इस आंदोलन में अब राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी कूद पड़े हैं। उन्‍होंने सोमवार को गांधी मैदान में छात्र संसद बुलाने का आह्वान किया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने प्रशांत किशोर पर केस दर्ज कर लिया है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रविवार को पानी की बौछारें की और हल्का बल भी प्रयोग किया। साथ ही प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शाम को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर अवरोधक लांघने की भी कोशिश की।
 
जिलाधिकारी ने कहा, प्रशासन ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि पटना के गांधी मैदान में कोई भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी वहां रविवार को इकट्ठा हुए। जिला पुलिस ने प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती, शहर के शिक्षक रामान्शु मिश्रा समेत 21 ज्ञात और 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ अधिकारियों की मंजूरी के बिना गांधी मैदान में छात्रों की सभा आयोजित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
ALSO READ: बिहार में अपने लिए कितनी जगह बना सकेंगे प्रशांत किशोर
किशोर रविवार को अपराह्न प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे बाद वहां से चले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह निजी दौरे पर दिल्ली तो चले गए हैं, लेकिन उनके पास अपने राज्य के युवाओं के लिए समय नहीं है। किशोर ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए यह सुझाव दिया कि छात्र सौ-सौ की संख्या में अनशन पर बैठें ताकि कम लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़े।
 
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के पास प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की शिकायतों को सुनने का समय नहीं है...वह दिल्ली चले गए हैं। जब तक परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग स्वीकार नहीं की जाती, तब तक अभ्यर्थियों का विरोध जारी रहेगा। मैं हमेशा प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हूं।
ALSO READ: बिहार तो गजबे कर दिया, अब हेडमास्‍टर्स भगाएंगे कुत्ते, शिक्षा विभाग का आदेश, आखिर क्‍या है माजरा?
पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को जेपी गोलंबर के पास उस समय हिरासत में लिया, जब उन्होंने जेपी गोलंबर के पास सड़क पर लेटकर यातायात अवरुद्ध कर दिया और सड़क को खाली करने से इनकार कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की गईं और हल्का बल प्रयोग किया गया।
 
उन्होंने कहा, सरकार युवाओं की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रही है। राज्य के मुख्य सचिव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा अनुमोदित पांच सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई है जो मुख्यमंत्री या किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मुलाकात करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी पांच लोगों को नामित नहीं कर पाए हैं।
ALSO READ: बिहार में पुरुष सरकारी शिक्षक को मिला 'मातृत्व अवकाश', बाद में विभाग ने स्वीकारी गलती
एक अभ्यर्थी ने कहा, हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि सरकार हमारे साथ ऐसा व्यवहार करेगी। हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं...हमारा उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है जो अपने राजनीतिक लाभ के लिए हमारे आंदोलन का समर्थन करने यहां आ रहे हैं। पटना पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छात्रों को भड़काने के आरोप में पटना के दो शिक्षक रामान्शु मिश्रा और रोहन आनंद को भी गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: जन सुराज पार्टी को लेकर प्रशांत किशोर ने किया नया खुलासा
एक अधिकारी ने बताया, दोनों सशर्त जमानत पर बाहर हैं और उनका उपचार किया जा रहा है, क्योंकि उनकी हालत ठीक नहीं है। बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई), 2024 का प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के कारण अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। (इनपुट एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख